GyanMandi Finance & Insurance,Latest Updates चीन की Super Cow जो देगी 140 लीटर दूध

चीन की Super Cow जो देगी 140 लीटर दूध



दुनिया भर में चीन अपने आविष्कार एवं एक से बढ़ कर एक नए-नए अनोखे अनुसंधान करने के लिए मशहूर है | वो नहीं चाहता कि विश्व का कोई देश किसी भी क्षेत्र में उसका मुकाबला कर सके, चीन लगातार साइंस एंड टेक्नोलॉजी की फील्ड में अजीबो-गरीब एक्सपेरिमेंट कर रहा है। हर क्षेत्र में वो कुछ नया करने की सोचते रहता है और करता भी है | चीन के वैज्ञानिकों ने क्लोनिंग के जरिए एक Super Cow (गाय) बनाने का दावा किया है, जो अपने जीवन काल में एक लाख लीटर तक दूध दे सकती है ।

चीन के इस दावे ने सबको चौंका कर रख दिया है इनके दावे दुनिया भर में कई सवाल खड़े कर दिए हैं । इस विषय पर दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक देश भारत के वैज्ञानिकों ने कई सवाल उठाए हैं । भारतीय वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे दूध की गुणवत्ता पर प्रभाव पड़ेगा । गायों की उत्पादक उम्र पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा । कुछ वैज्ञानिक तो यहाँ तक कह रहे हैं कि इससे गायों में बीमारियां बढ़ जाएंगी ।

चीन के दावे के मुताबिक ये सुपर काऊ अपनी पूरी जिंदगी में 100 टन यानी 2 लाख 83 हजार लीटर दूध दे सकेंगी ।चीन के मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन गायों की ब्रीडिंग नॉर्थवेस्ट यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट्स ने कराई है । ये बछड़े पिछले दो महीने में निंगशिया इलाके में पैदा हुए हैं। ये सभी नीदरलैंड्स से आने वाली होलस्टीन फ्रीसियन गाय के क्लोन हैं ।

क्या है क्लोनिंग ?

प्रिय पाठकगण इसे समझने के लिए आपको क्लोन के बारे में अच्छे से समझना होगा | अलैंगिक तरीके से एक जीव से दूसरे जीव को तैयार करने की प्रोसेस क्लोनिंग कहलाता है । दुसरे शब्दों में ये कहें तो वैज्ञानिक एक जानवर का DNA लेते हैं और इसकी मदद से जानवर का प्रतिरूप तैयार करते हैं । वैज्ञानिक अपनी सहूलियत के हिसाब से इनके जीन्स में भी बदलाव करते हैं, ताकि सामान्य जानवर की तुलना में ज्यादा शक्तिशाली जानवर बनाया जा सके ।

कैसे तैयार किया गाय का क्लोन?

सबसे पहले अच्छी नस्ल की गायों के कान के सेल्स (कोशिकाएं) निकाले गए । फिर इनसे भ्रूण तैयार कर 120 गायों में प्रत्यारोपित किए गए । इनमें से 42% गाय गर्भवती हुईं ।

एक सुपर काऊ सालाना 18 टन दूध देगी
वैज्ञानिकों की मानें तो एक सुपर काऊ एक साल में 18 टन (16.3 हजार लीटर) दूध दे सकेंगी | यह अमेरिका जैसे देशों की नॉर्मल गाय की तुलना में 1.7 गुना ज्यादा है। चीन का कहना है कि अगले 2-3 साल में एक हजार सुपर काऊ पैदा की जाएंगी । इससे डेयरी इंडस्ट्री को ज्यादा से ज्यादा फायदा होगा । फिलहाल चीन में हर 10 हजार में से 5 गाय ही अपने जीवन में 100 टन दूध दे पाती हैं। इसके अलावा देश में 70% डेयरी गाय आयात की जाती हैं ।

अब देखना यह है कि चीन अपने इस अनुसंधान में कितना प्रतिशत सफल होता है हालाकि इन गायों से निकले दूध स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अच्छा साबित नहीं होगा | अपने भारत में जो गाय देशी नस्ल की होतीं हैं जिनकी औसत दुग्ध उत्पादन क्षमता 6 से 8 लीटर प्रतिदिन की होती हैं उन गायों का दूध बहुत हीं पौष्टिकारक होता है | उनमे अनेक बिमारियों से लड़ने की क्षमता होती हैं |   

Alok Bachan (Technical Author of this Page)