भारत जैसे देश में, जहां शिक्षा को भविष्य की कुंजी माना जाता है, उसे सार्थक करने के लिए सही आर्थिक साधन का होना बेहद ज़रूरी है। पर हकीकत यह है कि आजकल उच्च शिक्षा (Higher Education) इतनी महंगी हो गयी है कि हर किसी के लिए अपने दम पर पढ़ाई का खर्च उठाना आसान नहीं है। बात चाहें इंजीनियरिंग, मेडिकल, MBA की हो या फिर विदेश में पढ़ाई (Study Abroad) की, लाखों-करोड़ों रुपये खर्च हो जाते हैं। तब जाके मन की मुरीद पूरी हो पाती है |
शायद वास्तविक रूप में यही वजह है कि Education Loan आज हर उस परिवार के लिए उम्मीद की किरण बन चुका है जो चाहता है कि उनके बच्चे का भविष्य आर्थिक समस्या के कारण अधूरा न रह जाए।
वर्ष 2025 में भारत के लगभग सभी बड़े बैंक और NBFCs स्टूडेंट्स को Education Loan की सुविधा दे रहे हैं। आज के इस पोस्ट में हम विस्तार से चर्चा करने वाले हैं :
– Education Loan क्या है ?
– Education Loan Interest Rate 2025
– Loan लेने की Process
– Best Banks for Education Loan in India 2025
– आवश्यक Documents
– Government Schemes और Subsidy
– Repayment Rules
– FAQs

Education Loan क्या है ?
Education Loan एक ऐसा वित्तीय सहयोग (financial support) है जो किसी भी छात्र को उसकी पढ़ाई पूरी करने के लिए बैंक या NBFC द्वारा दिया जाता है। अब आपके मन में यहाँ सवाल उठ रहा होगा कि इस वित्तीय सहयोग में बैंक क्या सिर्फ टयूशन फी हीं देती है या….. तो आपको बता दूँ कि यह लोन केवल ट्यूशन फीस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसमें हॉस्टल फी, लाइब्रेरी फीस, लैपटॉप, किताबें और यहां तक कि विदेश में पढ़ाई के दौरान रहने का खर्च भी शामिल होता है।
👉 इसमें खास बात यह है कि Repayment पढ़ाई पूरी करने के बाद ही शुरू होता है, जिससे परिवार पर तत्काल वित्तीय दबाव नहीं पड़ता।
Education Loan के प्रकार (Types of Education Loan in India 2025)
1. Domestic Education Loan – भारत में पढ़ाई के लिए ।
2. Overseas Education Loan – विदेश में पढ़ाई के लिए ।
3. Undergraduate Loan – Graduation Courses के लिए ।
4. Postgraduate Loan – Masters, MBA, PhD Courses के लिए ।
5. Career Development Loan – Professional और Skill Development Programs के लिए ।
Education Loan Interest Rates in India 2025
वर्ष 2025 में Education Loan की ब्याज दरें (Interest Rates) अलग-अलग बैंकों और NBFCs में भिन्न हैं। औसतन यह 8% से 13.5% तक रहती हैं।प्रमुख बैंकों की Education Loan Interest Rates (2025)

| बैंक का नाम | Interest Rate (Approx) | Loan Amount | Repayment Period |
| SBI Student Loan | 8.55% – 10.50% | ₹10 लाख (India), ₹1.5 करोड़ (Abroad) | 15 साल |
| HDFC Bank Education Loan | 9% – 12.5% | ₹20 लाख – ₹45 लाख | 15 साल |
| Axis Bank | 9.25% – 13% | ₹40 लाख तक | 15 साल |
| ICICI Bank | 9.50% – 12.75% | ₹1 करोड़ तक | 10–15 साल |
| Punjab National Bank (PNB Udaan) | 8.75% – 11.50% | ₹7.5 लाख (India), ₹1.5 करोड़ (Abroad) | 15 साल |
| Bank of Baroda (Baroda Scholar) | 8.85% – 11.25% | ₹80 लाख तक | 15 साल |
| Union Bank of India | 8.90% – 12% | ₹40 लाख तक | 15 साल |
👉 अगर आप विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं, तो SBI, Bank of Baroda और HDFC बेहतरीन विकल्प हैं।
Education Loan Process (2025)
1. Course और University का चयन करें
– सबसे पहले आप तय करें कि आप किस कोर्स और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करेंगे।
2. बैंक/एनबीएफसी चुनें
– ब्याज दर, Processing Fees, Repayment Terms को compare करें।
3. Loan Application भरें
– ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से फॉर्म भर सकते हैं।
4. Documents जमा करें
– Identity Proof, Address Proof, Admission Letter इत्यादि।
5. Loan Approval & Disbursement
– Verification के बाद बैंक सीधे कॉलेज/यूनिवर्सिटी को फीस ट्रांसफर करता है।
Education Loan के लिए आवश्यक Documents
– आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट
– Address Proof
– 10वीं और 12वीं की Marksheet की कॉपी
– Graduation/Degree Certificate (अगर PG के लिए Loan है)
– Admission Letter
– College/University का Fee Structure
– Guardian/Parent की Income Proof
– Passport और Visa (विदेश पढ़ाई के लिए)
Repayment Rules (2025)
– Moratorium Period – पढ़ाई की अवधि + 6–12 महीने।
– Repayment Start – नौकरी मिलने के बाद।
– Repayment Tenure – अधिकतम 15 साल।
– Prepayment Charges – ज्यादातर बैंकों में Zero।
👉 Repayment Flexible है और ज्यादातर बैंक EMI Options भी देते हैं ।
Government Schemes for Education Loan in India 2025
भारत सरकार ने भी कई योजनाएँ शुरू की हैं ताकि छात्रों को राहत मिल सके:
1. Central Sector Interest Subsidy Scheme (CSIS) – Annual income ₹4.5 लाख से कम होने पर ब्याज में छूट।
2. Padho Pardesh Scheme – Minority Students को विदेश पढ़ाई के लिए Subsidy।
3. Dr. Ambedkar Central Scheme – SC/ST/OBC Students को फायदा।
4. Vidya Lakshmi Portal – 40+ बैंकों के Education Loan एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर।

Best Banks for Education Loan in India 2025
– SBI Student Loan – इसमें है कम ब्याज दर और है आसान प्रोसेस।
– Bank of Baroda Scholar Loan – ये बैंक विदेश पढ़ाई के लिए बेस्ट है ।
– Punjab National Bank (PNB Udaan) – ये भारत और विदेश दोनों के लिए बेस्ट है ।
– Union Bank of India – आसान EMI Options के लिए जाना जाता है ।
– HDFC Credila (NBFC) – ये खासकर Abroad Studies के लिए उपयुक्त है।
Education Loan लेने के फायदे
– उच्च शिक्षा का सपना पूरा करना।
– Repayment जॉब मिलने के बाद।
– Section 80E के तहत Tax Benefit।
– लचीला Repayment और Moratorium Period।

Education Loan लेने से पहले ध्यान देने योग्य बातें
– अलग-अलग बैंकों की Interest Rates को अच्छे से Compare करें।
– Hidden Charges और Processing Fees को पूरी अछे तरीके से देखें।
– Prepayment और Foreclosure Rules को भी समझें।
– Co-applicant की Income Stability का ध्यान जरुर रखें।
– Loan Insurance लेना बेहतर हो सकता है |
FAQs – Education Loan in India 2025
Q1. Education Loan लेने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए ?
👉 कम से कम 18 साल।
Q2. क्या Collateral जरूरी है ?
👉 ₹7.5 लाख तक Collateral Free Loan मिल जाता है। उससे ज्यादा पर गारंटी देनी होती है।
Q3. क्या Repayment नौकरी से पहले शुरू होगा ?
👉 नहीं, Moratorium Period के बाद ही EMI शुरू होगी।
Q4. क्या Education Loan पर Tax Benefit मिलता है ?
👉 हाँ, Section 80E के अंतर्गत Interest पर छूट मिलती है।
Q5. कौन सा Bank Education Loan के लिए सबसे अच्छा है ?
👉 SBI, Bank of Baroda और PNB सबसे भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं।
प्रिय पाठक,
Education Loan उन छात्रों और परिवारों के लिए वरदान है जो उच्च शिक्षा का सपना देखते हैं। चाहे आप भारत में पढ़ाई कर रहे हों या विदेश में, सही बैंक चुनकर और Government Schemes का लाभ उठाकर आप आसानी से अपने करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं।
👉 अगर आप भी 2025 में पढ़ाई के लिए Education Loan लेने का सोच रहे हैं, तो अभी से तैयारी करें, अलग-अलग बैंकों की तुलना करें और अपने सपनों को उड़ान दें।


हमारे प्रिय पाठक आज का ये मेरा लेख आपको कैसा लगा comment कर अपनी प्रतिक्रिया जरुर दें और ऐसे हीं आपके लिए उपयुक्त और ज्ञानवर्धक जानकारियों के लिए हमें नियमित visit करें www.gyanmandi.net
