जिंदगी में कभी हार मत मानो – हर मुश्किल को आसान करने वाली 5 बातें

👁️ 15,040 Views

Aaj ke is article me hum baat karenge zindagi me kabhi haar mat mano is vishay par.

जिंदगी में एक ऐसा समय सबके जीवन में आता है जब लगता है कि सब शायद सब कुछ खत्म हो गया है। मेहनत का फल नहीं मिल रहा, लोग साथ छोड़ रहे हैं, मैं निरंतर हार रहा हूँ और अकेलापन महसूस होता है। लेकिन याद रखिए, ये अंधेरा हमेशा के लिए नहीं है। हर रात के बाद सुबह होती है।

अगर आप भी ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, तो ये 5 बातें हमेशा याद रखिए।

1. समय हमेशा एक सा नहीं रहता ये वक्त भी गुजर जायेगा

जीवन का सबसे बड़ा सच कि समय एक जैसा कभी नहीं रहता आज जो मुश्किल है, कल वो कहानी बन जाएगी। समय सबसे बड़ा मरहम है। बुरे दिन आपको तोड़ने नहीं, बल्कि मजबूत बनाने आते हैं। इसलिए घबराइए मत, ये वक्त भी गुजर जाएगा। सोचिये एक साल पहले जो आपकी सबसे बड़ी टेंशन थी क्या आज भी उतनी हीं बड़ी टेंशन है नहीं ना समय के साथ सब ठीक हो जाता है | जब आप बुरे समय से निकलते हैं तो आप पहले से ज्यादा समझदार और मजबूत बन जाते हैं |

2. कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती

एक कोशिश फेल हो गई तो क्या हुआ ? असफलता इस बात का सबूत है कि आप कोशिश कर रहे हैं। जो लोग कोशिश करना छोड़ देते हैं, वही असल में हार जाते हैं। एक बार और कोशिश करो, शायद अगला कदम ही आपकी मंजिल हो। एक महान कवि का कथन है “लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिस करने वालों की कभी हार नहीं होती” | अगर आपने 10 बार कोशिस की और फेल हो गए तो इसका मतलब आप 10 तरीके सीख लिए जो काम नहीं करते, 11 वीं बार आप जरुर सफल होंगे | इसलिए कोशिस करना कभी बंद मत कीजिये शायद अगला कदम हीं आपका मंजिल हो |

3. अकेले चलना भी कभी जरूरी होता है

भीड़ में चलना आसान है, लेकिन अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है। जब कोई साथ न दे, तो समझो कि ईश्वर आपको अकेले चलना सिखा रहा है ताकि आप अपने पैरों पर खड़ा होना सीख सको। जब भगवान देखता है कि आप भीड़ में खो रहे हो तब वह आपको अकेला कर देता है | अकेलापन आपको सजा देने के लिए नहीं बल्कि आपको सिखाने के लिए आता है | यह आपको सिखाता है कि खुद के पैरों पर कैसे खड़ा होना है खुद के फैसले कैसे लेना है | इसलिए आज कोई साथ नहीं दे रहा है तो समझिये इश्वर आपको कुछ बड़ा सिखाना चाहता है |

4. छोटी जीत को भी सेलिब्रेट करो

हमारी सबसे बड़ी गलती यही होती है कि हम हमेशा बड़ी जीत का इंतजार करते हैं। सोचते हैं लाखो रुपये आयेंगे तब खुश होंगे जब बड़ा घर होगा तब खुश होंगे जबकि छोटी-छोटी खुशियाँ और जीत ही बड़ी जीत की सीढ़ी बनती है। हर छोटी छोटी ख़ुशी को भी खूब अच्छे से सेलीब्रेट करने की आदत डालें इससे क्या होगा कि आपका आत्मबल मजबूत होगा और अधिक तन्मयता से आप आगे कि कार्यों को करेंगे | पुरे जोश और उत्साह से आप अपने सारे प्रयासों को सही दिशा देंगे और तब जाके आपको सही सफलता मिलेगी |

5. खुद पर विश्वास रखो

दुनिया आप पर तभी विश्वास करेगी जब आप खुद पर करोगे। खुद पर विश्वास रखो, आप जो सोच रहे हो, उससे भी ज्यादा कर सकते हो। मन में दृढ विश्वाश रख के कोई भी कार्य पुरे मनोयोग से करोगे तो निश्चित सफलता हाथ लगेगी | इतना मानना है की आप अपने आप में उत्तम हो और आपके द्वारा उत्कृष्ट कार्य का सम्पादन किया जाना चाहिए जब ऐसा मन में बैठा कर कार्य करोगे तो मन भी प्रसन्न रहेगा और कार्य सिद्ध भी होंगे |

अंत में एक बात:

दोस्त, हार मान लेना सबसे आसान है, लेकिन हार के बाद भी लगे रहना सबसे बड़ा हुनर है। आप में वो हुनर है। इसलिए आज से एक नया वादा करो – चाहे कुछ भी हो जाए, रुकना नहीं है। तो आज से खुद से एक वादा करो चाहे कुछ भी हो जाए हम रुकेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं, चलते रहेंगे |

आपको ये पोस्ट कैसी लगी कमेन्ट में जरुर बताईये |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
Account
Cart
Search
Scroll to Top