गर्म पानी पीना आपके लिए क्यों जरुरी है..?

👁️ 16,336 Views

जानिए गर्म पानी पीना आपके लिए क्यों जरुरी है..?

सामान्यतया ठंडा पानी पीने के बजाए गर्म पानी पीना ज्यादा सेहतमंद होता है। गले में खराश, सर्दी -खांसी और जुकाम में भी लोग गर्म पानी पीते हैं । हल्के गर्म पानी का सेवन पेट साफ करता है और मल त्याग में समस्या नहीं होती । अपच और एसिडिटी की शिकायत होने पर हल्के गर्म पानी का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है । भोजन के बाद हल्का गर्म पानी का सेवन कब्ज की शिकायत नहीं होने देती और पेट में ऐंठन व दर्द जैसी शिकायत को कम करता है।

मेडिकल साइंस के अनुसार नित्य सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से कब्ज और गैस जैसी पेट की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं | गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम है | गर्म पानी के सेवन से शरीर के तमाम विषैले तत्व बाहर निकल जाते हैं | रोजाना प्रातः एवं दिन में दो से तीन बार गर्म पानी पीने से शरीर बिलकुल स्वस्थ रहता है |

नित्य गर्म पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कूलेशन तेज होता है, हृदय भी स्वस्थ्य रहता है | अगर किसी को पथरी की समस्या हो तो उसे सुबह-शाम दोनों ही समय भोजन के बाद एक ग्लास गर्म पानी का सेवन अवश्य करना चाहिए |

  • युवावस्था में चेहरे पर मुहांसे, पिम्पल्स, एक्ने, छोटे-छोटे दाने फुंसियाँ निकलना एक आम बात है | अधिकतर कील मुहांसे तैलीय त्वचा पर निकलते हैं ऐसे में गर्म पानी का नियमित सेवन इन समस्याओं से निजात दिला सकते हैं |

पाचन शक्ति को बढ़ाने के लिए गर्म पानी का सेवन करना लाभप्रद होता है | हल्का गर्म पानी पेट और आंतों को हाइड्रेट करने में मदद करता है। ऐसे में सही मात्रा में गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं।

  • गले में टांसिल होने पर गला ख़राब होने पर गर्म पानी में 1 चुटकी नमक डालकर गरारे करने से गले की परेशानी में शीघ्र आराम मिलता है | नियमित रूप से सुबह खाली पेट और रात में खाने के बाद गर्म पानी के सेवन से कब्ज से राहत मिलती है|
  • नित्य प्रति एक ग्लास गर्म पानी में एक नीबू का रस, काली मिर्च व काला नमक डालकर पीने से पेट का भारीपन दूर होता है भूख भी खुलकर लगती है |   
  • उम्र से पहले बुढापा आना एक बड़ी समस्या है | ख़ास तौर पर यह महिलाओं में देखा जाता है | सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से प्रीमैच्योर एजिंग समस्या से बचा जा सकता है | सुबह उठकर गुनगुना पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ तथा टाक्सिन को शरीर से बाहर निकालता है, इससे हमारे शरीर का सर्कूलेशन ठीक रहता है |
  • बुखार होने पर अगर प्यास लगे तो ठंडा पानी के जगह गर्म पानी पिएं, गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। ज्यादातर बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। गर्म पानी को गर्म करने के बाद ठंडा करके पीने से पेट की कोई बीमारी नहीं होती है।
  • गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है । खाली पेट सुबह 1 ग्लास गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और शरीर को विटमिन सी भी मिलता है।
  • रात में सोने से पहले गर्म पानी पीते हैं तो नींद पर असर पड़ सकता है। रात में गर्म पानी पीकर सोने से अधिक
    पेशाब महसूस होती है, साथ ही रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर दबाव बढ़ सकता है। नींद प्रभावित होने से थकान महसूस करते हैं और अन्य शारीरिक व मानसिक समस्या हो सकती है।
Alok Bachan (Technical Author of this Page)