GyanMandi आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार,सामान्य रोग एवं उपचार Low Blood Pressure (निम्न रक्त चाप) को कैसे संतुलित रखें…

Low Blood Pressure (निम्न रक्त चाप) को कैसे संतुलित रखें…



Low Blood Pressure (निम्न रक्त चाप) को कैसे संतुलित रखें…

Low Blood Pressure (निम्न रक्त चाप) के वजह से आप कभी-कभी अपने को थका सा महशुस करते हैं, कई बार चक्कर भी आ जाते है | सामान्य रक्तचाप 120/80 होना चाहिए जब किसी व्यक्ति का रक्तचाप 90/60 से नीचे चला जाता है तो यह अवस्था निम्न रक्तचाप या Low Blood Pressure का होता है |

Low Blood Pressure (निम्न रक्त चाप) कोई रोग नहीं है संतुलित आहार-विहार एवं नियमित शारीरिक क्रियाकलापों द्वारा इसे संतुलित रखा जा सकता है | इसकी दवा नही इसे संतुलित करने के दिशा में सोचनी चाहिए|

Low Blood Pressure के लक्षण :

थका-थका सा रहना उदास रहना, शरीर का भारी लगना, आँखों के आगे प्राय: अँधेरा छाना, हाथ पैर ठंडे पड़ना, चेहरा सफ़ेद पड़ना, भोजन से दूर भागना इत्यादि |

खान-पान संयमित रखें भोजन में नमक की मात्रा सामान्य रखें दिन भर में 3-4 लीटर जल स्वच्छ जल का सेवन करें या जल के साथ अन्य पेय जैसे दूध, मठ्ठा, जूस, लस्सी आदि |

बैठे हुए हों तो एकाएक उपर की ओर न उठें अत्यधिक मानसिक या शारीरिक तनाव ना लें | सिगरेट, शराब या किसी अन्य नशे का सेवन ना करें पौष्टिक पदार्थ का सेवन करें | पपीता, सेव, नारंगी, चुकुन्दर, केला जैसे सभी प्रकार के मौसमी फल का सेवन अवश्य करें | कब्ज से बचे रहें | सवेरे सवेरे एक सेव जरुर खाएं, इश्वर पर भरोसा रखें |

Low Blood Pressure संतुलित करने के कुछ आयुर्वेदिक उपाय :

आयुर्वेद में इस समस्या की उत्तम औषधियाँ हैं जिसे प्रयोग कर BP को संतुलित रखा जा सकता है :-

गिलोय, तुलसी-पत्र, शिलाजीत, अश्वगंधा, शतावर, सफ़ेद मुसली,  कौंच-बीज, वाराहीकंद, बिदारीकंद, छुहाडा, गाय का दूध, चन्द्रप्रभा वटी, च्यवनप्राश इत्यादी | Immunity Power को मजबूत कर लेना हीं Low Blood Pressure का सर्वोत्तम उपाय है |

  • छाछ का सेवन निम्न रक्तचाप में लाभदायक है |
  • लहशुन का रस या तुलसी का रस शहद में मिला कर लेना लाभप्रद है |
  • हींग के सेवन से रक्त जम नहीं पाता हींग के सेवन से रक्त संचार ठीक रहता है, इसीलिए निम्न रक्तचाप में हींग का सेवन लाभदायक है |
  • पुदीने की चटनी या रस में सेंधा नमक, काली मिर्च, किशमिश डालकर सेवन करने से निम्न रक्तचाप के रोगी को आराम मिलता है |
  • हमेशा Low BP रहता हो, दिल बहुत धडकता हो तो प्रातः बासी मुह सेव का एक मुरब्बा चाँदी के अर्क के साथ सेवन करें |       

Low BP संतुलित रखने के कुछ आसन :

योग मुद्रासन, शीर्षासन, सर्वांगासन, भुजंगासन आदि आसन के नियमित अभ्यास से निम्न रक्त चाप को संतुलित रखा जा सकता है |

साभार : डॉ० वशिष्ठ तिवारी (आयुर्वेद रत्न), प्रयाग (रजि० न०-83443)
ऐसे हीं स्वास्थ्य से जुडी आयुर्वेदिक समाधान के लिए हमें visit करें..https://gyanmandi.in/category/ayurvedic/