खून बंद करने या रोकने के घरेलू चमत्कारी उपाय..
कई बार समान्यतया शरीर के किसी अंग के कट या छिल जाने पर उस स्थान से खून निकलने लगता है जो कभी-कभी जल्दी बंद नहीं हो पाता है | किसी चिकित्सकीय सहयोग मिलने से पहले तत्काल कुछ प्रयोग से उसे रोकना बहुत आवश्यक होता है नहीं तो ज्यादा हीं खून नुकसान हो जाता है | जो शरीर के लिए हानिकारक है | आज हम आपको इसी से जुडी कुछ विशेष प्रयोग बताएँगे जो आपके घरों में सामान्यतया उपलब्ध रहती हैं जिसे प्रयोग कर आप तत्काल निकल रहे खून को रोक सकते हैं |


आपके रसोईघर में हीं उपलब्ध हैं ये आसान सा प्रयोग करने के सामग्री जिसे आप बिना देरी किये तुरत इस्तेमाल कर सकते हैं | ये सभी प्रयोग आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से हीं संबद्ध हैं :-
- शरीर से खून बह रहा हो ना रुकता हो तो केरोसिन तेल ( मिट्टी तेल ) को रुई या साफ़ सूती कपड़े में भिगोकर उसकी पट्टी तुरंत बांधे | खून का बहना तुरंत बंद हो जाएगा |
- चाय की पत्ती लगा दें खून का बहना तुरंत बंद हो जायेगा |
- कट जाने या छील जाने पर अरहर के पत्तों को (बिना पानी डाले) सिलवट पर पीस कर लगाएं तुरंत आराम खून का बहना बंद हो जायेगा |

- शरीर में कैसा भी रक्तस्राव हो रहा हो तो भुनी हुई फिटकरी और कत्था समान मात्रा में पीसकर 2 ग्रेन मात्रा में फांककर ऊपर से एक कप गुड का शर्बत पीने से रक्त स्राव अवश्य हीं बंद हो जाता है |
- रक्तस्राव हो रहा हो तो संबंधित जगह पर शुद्ध शहद लगाएं तुरंत ही रक्त स्राव बंद हो जाएगा | शहद लगाते रहने से घाव तुरंत भरता है और सेप्टीक भी नहीं होता है |
- यदि कटने के कारण से खून रीस रहा हो तो वहां सोंठ का चूर्ण लगाने से खून का रीसना बंद हो जाता है |
- काँच, काँटा या पत्थर के छोटे नुकीले भाग शरीर के किसी अंग में चुभ / गड जाए तो हींग लगाकर हल्का पट्टी बांधे कुछ समय में वह बाहर निकल जाएगा |
- काँच, काँटा या पत्थर के छोटे नुकीले भाग अगर शरीर के किसी अंग में चुभ जाए तो गुड और अजवाइन गर्म करके उस जगह पर पट्टी बांध देने से चुभा हुआ पदार्थ बाहर निकल जाता है, और तत्काल आराम मिलता है |


- शरीर के किसी अंग के जल जाने पर तारपीन का तेल लगाएं जलन शांत होगा फफोले भी नहीं पड़ेंगे | जल जाने पर तुरंत शहद लगा में फफोले नहीं पड़ेंगे |
- आग से जलने पर शुद्ध गाय का घी लगाना लाभप्रद होता है, जले स्थान पर नारियल तेल भी लगाना लाभकारी है |


आशा करता हूँ कि विषम परिस्थितियों में ये अचूक घरेलु नुस्खे आपको तकलीफ में तत्काल आराम पहुचाएंगे | विशेष परिस्थिति में चिकित्सकीय परामर्श जरुर लें |

साभार : डॉ० वशिष्ठ तिवारी (आयुर्वेद रत्न), प्रयाग रजि० न०-83443
ऐसे हीं स्वास्थ्य से जुडी आयुर्वेदिक समाधान के लिए हमें visit करें..https://gyanmandi.in/category/ayurvedic/
Informative